आज हफ्ते के शुरुआत में ही कोरोना का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल गया. आज यानी सोमवार को कोरोना वायरस को लेकर सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ 33,103.24 पर खुला. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9,587.80 पर खुला.
आज सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 2178 अंक टूटकर 31,925 पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी 518 अंक टूटकर 9,437.00 पर पहुंच गया हैं. आज सोमवार को अमेरिका और आस्ट्रेलिया सहित दुनिया के कई शेयर बाजार खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया.
दुनिया भर में कोरोना वायरस खतरनाक रूप ले चुकी हैं. जिसकी वजह से ग्लोबली शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है.सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी 10फीसदी से अधिक लुढ़क गया और इस वजह से 45मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी.