मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामा के बीच मुख्यनमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. बता दें कि कांग्रेस के दो विधायकों का पिछले छह दिन के बाद भी कुछ पता नहीं है. इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सोमवार सुबह मुंबई से भोपाल वापस आ गए हैं. जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की.
सोनिया गांधी से मुलाकात के मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति भी शामिल है. मैं उनके सुझावों का पालन करुंगा.
सूत्रों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के संदर्भ में मुख्य रूप से चर्चा हुई.
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और कमलनाथ सरकार बाहरी समर्थन से चल रही है. सरकार को सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों का समर्थन है. उन्हीं में से कई और कांग्रेस के विधायकों को मिलाकर कुल 10 विधायक लापता हो गए थे. उसके बाद से सरकार के अल्पमत में आने के सवाल उठे.