जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370हटाए जाने के मामले को लेकर सुनवाई सोमवार को होगी. बता दें कि सोमवार को यह तय होगा कि कितने न्यायमूर्तियों की संवैधानिक पीठ इस केस को लेकर सुनवाई करेगी. इससे पहले शीर्ष कोर्ट ने अनुच्छेद 370को हटाए जाने के मामले को बड़ी बेंच को भेजने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित कर लिया था.
बता दें कि सोमवार की सुबह 10:30बजे सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुनाएगा कि अनुच्छेद 370हटाए जाने के मामले की सुनवाई पांच न्यायमूर्तियों की संवैधानिक पीठ करेगी या फिर उससे ज्यादा न्यायमूर्तियों की संवैधानिक पीठ करेगी.
इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले पर सभी पक्षों की दलील सुनी थी और फिर इस मामले को बड़ी बेंच में भेजे जाने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि इस केस की सुनवाई करने के बाद अब हम इस पर विचार करेंगे कि इस मामले को कहां भेजना है.