बुंदेलखंड को विकास के एक्सप्रेस पर ले जाने वाला है बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की दोपहर प्रयागराज से सीधे चित्रकूट के भरतकूप स्थित गोड़ा गांव पहुंचे और सबसे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया. इसके बाद मंच पर उनके पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिह्न भेंट करके स्वागत किया.

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. पीएम बोले कि हम देश के अन्नदाता की चिंता करते हैं, उनकी बेहतरी के लिए सोचते हैं. हमारी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना करने का फैसला हो, सॉयल हेल्थ कार्ड हो, यूरिया की 100 प्रतिशत नीम कोटिंग हो, दशकों से अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करना हो, हर स्तर पर सरकार ने काम किया है। .

इसके अलावा किसानों के आय को लेकर भी पीएम मोदी बोले

किसानों की आय बढ़ाने की अहम यात्रा का, आज भी एक अहम पड़ाव है. यहां पर हमने देश के हर प्रांत के किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया है. देश में किसानों से जुड़ी जो नीतियां थी, उन्हें हमारी सरकार ने निरंतर नई दिशा दी है. सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसान की लागत घटे, उत्पादकता बढ़े और उपज के उचित दाम मिले. इसके लिए बीते पांच वर्ष में बीज से बाजार तक अनेक फैसले लिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *