BJP ने किया कांग्रेस पर पलटवार,बोले- कांग्रेस के बयान से गिरेगा पुलिस का हौसला

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद बीजेपी ने उनके बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है. प्रकाश जावड़ेकर ने काग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसे समय में जब सभी पार्टियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शांति कायम रहे तब सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है और गंदी राजनीति की जा रही है. हिंसा का राजनीतिकरण ठीक नहीं है.

ANI (@ANI) February 26, 2020

इसी दौरान बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी कहा कि वो लोग अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं. उन्होंने कल एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जहां कांग्रेस भी मौजूद थी. गृहमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए थे और पुलिस का हौसला भी बढ़ाया था. कांग्रेस के बयान से पुलिस का हौसला गिरेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *