Delhi Violence: दिल्ली हिंसा में अब तक 10 लोगों की मौत, मौजपुर समेत 4 जगहों पर कर्फ्यू

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है.

बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में 10 लोगों की मौत के बाद मौजपुर, जाफराबाद, करावलनगर और चांदबाग में कर्फ्यू लगा दिया गया है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर हो रही हिंसा ने उग्र शक्ल अख्तियार कर ली है. कल (सोमवार) से अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की गई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 10लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं. इसमें शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का नाम भी शामिल है. जबकि 2आईपीएस अफसरों समेत 56पुलिसकर्मी जख्मी हैं. हिंसा की घटनाओं में करीब 150लोग घायल हुए हैं. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हालात तनावपूर्ण हैं, इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *