राम माधव का कांग्रेस पर वार,बोले- 26/11 हमले को RSS से जोड़ने की कोशिश की गई

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी आत्मकथा Let Me Say It Nowमें कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं जिसको लेकर राजनीतित खेमे में हलचल मच गई है. दरअसल पूर्व कमिश्नर ने अपने आत्मकथा में 26/11आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को लेकर बड़ा दावा किया है.

इसी को लेकर बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कहा कि

पुस्तक के माध्यम से एक बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान की आईएसआई की साजिश कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन कुछ कांग्रेसी नेताओं और अन्य लोगों द्वारा उस साजिश को सफल बनाने की कोशिश की गई थी.

बता दें कि राम माधव ने आगे कहा कि

कुछ बुद्धिजीवियों ने मुंबई में आतंकवादी हमले को आरएसएस से जोड़ने की कोशिश की थी, क्योंकि उन्हें कांग्रेस नेताओं का समर्थन हासिल था. आज यह खुलासा हो गया है कि यह आईएसआई की ओर से रची गई एक साजिश थी, और कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी इसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *