Delhi Politics Updates : आज शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने को तैयार है. दिल्ली की 70 विधान सभा सीटों में से 62 सीटों पर विजय प्राप्त हुई. बाकि अन्य 8 सीटें बीजेपी की झोली मे आई, जबकि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर खाता तक नही खोल सकी.

दोपहर 12:15बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

लगातार तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. केजरीवाल पहली बार 2013 में दिल्ली विधान सभा चुनाव में मैदान में उतरे थे. जिसमे उनको 28 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी. आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 49 दिनों तक सरकार चलाई थी. फिर 2015 में हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी 70 सीटों में से 67 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला और केजरीवाल फिर से सरकार बनाने में सफल रहें. इस बार के दिल्ली विधान सभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का जादू चल गया. एकतरफा हुए मुकाबले में आप को 62 सीटों पर विजय प्राप्त हुई. और सभी मुख्य सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली. लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाकार अरविंद केजरीवाल आज रविवार को दोपहर 12:15 रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 16, 2020

आम जनता को भी दिया गया है निमत्रंण

छोटू मफलरमैन भी पहुंचेगे

आज राम लीला मैदान में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल के साथ-साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. इस शपथ ग्रहण सामारोह में कई वीआपीओ समेत दिल्ली की आम जनता को भी बुलाया गया है. रोचक बात तो यह है कि इस सामारोह में अरविंद केजरीवाल सरीके स्वेटर व मफलर पहनने वाले प्यारे छोटू मफलरमैन भी पहुंचेगे.

ANI (@ANI) February 16, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *