निर्भया के दोषी हर बार कानूनी दांव-पेंच अपनाकर फांसी टालने का रास्ता निकाल लेते हैं. इसके चलते दोषियों को अभी तक फांसी नहीं हो पाई है. इसको लेकर ही निर्भया के माता-पिता के साथ- साथ देश भर में जबरदस्त गुस्सा है.
ANI (@ANI) February 12, 2020
बता दें कि निर्भया के माता पिता को लंबी कानूनी लड़ाई के बावजूद दोषियों को फांसी नहीं मिलने और बार-बार तारीख मिलने से नाराज निर्भया के माता-पिता और महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना समेत अन्य ने बुधवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर नारेबाजी की.
बुधवार को निर्भया के माता-पिता और योगिता भयाना ने पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर निर्भया के हत्यारों को फांसी दो…फांसी दो, निर्भया को न्याय दो…न्याय दो न्याय दो, अभी नहीं तो कभी नहीं और वी वांट जस्टिस के नारे लगाए. इसके साथ ही निर्भया के माता-पिता अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर धरने पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं.