दिल्ली में विधान सभा का चुनाव 8 फरवरी को होने वाला है। वहीँ इनके नतीजे 11 फरवरी को जायेगें। देखा जाये तो इनदिनों सभी पार्टी आपने अपने प्रचार प्रसार में जोरोंसोरों से लगी हुई है। वहीँ इसबार बीजेपी ने भी एड़ीचोटी का ज़ोर लगा दिया है। वहीँ इनदिनों शाहीन बाग़ को लेकर कई राजनीति हो रही रही है। शाहीन बाग़ में पिछले 52 दिनों से CAA, NRC और NPR के विरोध को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। वहीँ इसको लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली की जनताओं के साथ गलत हो रहा है। लेकिन यह भी ख़त्म हो जायेगा। शाहीन बाग़ के लोगों को दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पूरा सहयोग कर रहे है। 11 फरवरी को दिल्ली में नतीजे आते आते ही शाहीन बाग़ भी साफ होना शुरू हो जायेगा, इसका मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ। साथ ही साथ कहा कि देश आगे बढ़ा है तो दिल्ली भी आगे बढ़ेगा।
ANI (@ANI) February 4, 2020
बता दे कि इनदिनों दिल्ली में चुनाव होने वाले है और पुरे दिल्ली में गरमा-गर्मी का माहोल बना हुआ है। खासकर जब से CAA बिल पर राष्ट्रपति के मोहर लगे है तब से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। वहीँ पक्ष इस बिल का समर्थन कर रही है, वहीँ विपक्ष इस बिल का विरोध कर रही है। वहीँ शाहीन बाग़ में प्रदर्शन करने वाले का मानना है कि यह बिल उनके लिए खतरा है, उनके कौम के लिए खतरा है, इसलिए इस बिल को नहीं आना चाहिए।