दिल्ली के जामिया में हुई फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. वहीं, पुलिस ने युवक पर धारा 307के तहत केस दर्ज किया है. इससे पहले दिल्ली विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन मुताबिक छात्र के हाथ में लगी गोली निकाल ली गई है. वो स्थिर है. वहीं हमलावर के नाबालिग होने की बात आ रही है. इसपर उन्होंने कहा कि ये जांच का मामला है.
ANI (@ANI) January 30, 2020
बता दें कि दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग पर राजनीति शुरू हो गई है. इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह कठोर कार्रवाई की बात कही हैं.