चीन में फ़ैल रहे कोरोना वायरस के कारण सारे देश अपने सुरक्षा में लगे हुए है। वहीँदिल्ली में कैबिनेट सचिव ने आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विदेश मंत्रालय, रक्षा, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, सूचना और प्रसारण, श्रम और रोजगार, और शिपिंग के मंत्रालयों के साथ कोरोनोवायरस के प्रकाश में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही वही पर यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी 2020 के बाद चीन से आए सभी लोगों का परीक्षण किया जाएगा क्योंकि वायरस के लिए ऊष्मायन अवधि है। कैबिनेट सचिव ने उन सभी के लिए 14 दिनों के गृह पृथक्करण की आवश्यकता पर बल दिया है जो चीन से लौटे हैं।
ANI (@ANI) January 30, 2020
वहीँ स्वास्थ्य, विदेश, नागरिक उड्डयन, पोत परिवहन, रक्षा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयों के सचिव तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सचिव समीक्षा बैठकों में भाग लेने के बाद कई फैसले लिए गए। वहीँ चीन से आने वाले यात्रियों के स्क्रीनिंग की सुविधा 13 और हवाई अड्डों पर शुरू की गई है। इस प्रकार कुल 20 हवाई अड्डों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। तेज गति से स्क्रीनिंग करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और थर्मल स्कैनरर्स की खरीद कर रहा है।