दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले को लेकर कहा कि हर कोई चाहता है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। यह राजनीति करने का समय नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि सभी प्रक्रियाएं पूरी हों और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
ANI (@ANI) January 17, 2020
साथ ही साथ उन्होंने 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले पर कहा कि प्रकाश जावड़ेकर जी ने कुछ कहा था, स्मृति ईरानी जी ने भी कुछ और कहा था … एक दूसरे पर दोष लगाने से कोई फायदा नहीं होगा। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जहां बलात्कारियों को अपराध के 6 महीने के भीतर फांसी दी जाए।