CAA प्रोटेस्ट मामला: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को मिली जमानत

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद दिल्ली की एक अदालत में गिरफ्तार भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को जमानत दे दी है. वहीं, कोर्ट ने आजाद को 16 फरवरी तक प्रदर्शन नहीं करने का आदेश जारी किया है. कोर्ट ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है.

ANI (@ANI) January 15, 2020

बता दें कि बुधवार को सुनवाई के दौरान तीस हजारी कोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद को फटकार भी लगाई. कोर्ट ने चंद्रशेखर से कहा कि आपको देश की संस्थाओं और प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहिए.

इससे पहले मंगलवार को अदालत ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एक भी सबूत पेश नहीं कर पाने को लेकर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *