गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की जांच NIA को सौंप दी है. बता दें कि इस केस को लेकर दिल्ली से NIA की टीम कश्मीर पहुंच गई है. टीम में 6सदस्य हैं. उन्हें दिल्ली लाने की तैयारी है. NIA देवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.
बता दें कि
डीएसपी देवेंद्र सिंह से आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी पहले ही पूछताछ कर चुके हैं. सूत्रों ने जानकारी दी है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी नावेद बाबू और अल्ताफ बाबू 2दिनों तक श्रीनगर के बादामी बाग के बगल में मौजूद देवेंद्र सिंह के घर में रुके थे.
बता दें कि देवेंद्र सिंह का अफजल गुरु से कनेक्शन भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को पंजाब और दिल्ली भेजने की तैयारी थी. बता दें कि अभी पूछताछ जारी है.