#CAAProtest: CAA को खिलाफ़ पंजाब में आज बड़ा प्रदर्शन

नागरिकता कानून के खिलाफ़ पूरे देश भर में प्रदर्शन हो रहे है. कई राज्यों में यह प्रदर्शन हिंसक प्रदर्शन के रूप में बदल गए थे, और इस हिंसक प्रदर्शन के कारण देश के अधिकांश राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई थी. देश के अलग अलग राज्यों में CAA खिलाफ़ प्रदर्शन हो रहे है. कई राज्यों में तो यह प्रदर्शन इतने हिंसक हो गए थे कि प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियो को काफ़ी ज्यादा चोटे भी आई है.

पंजाब में प्रदर्शन आज

CAA के विरोध में सोमवार यानि कि आज पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से बड़ा प्रदर्शन होने वाला है. आपको बता दे कि सुबह 11 बजे से यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य्मंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई में होगा. इस पूरे प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष सुनील झाखड़ और पार्टी प्रभारी आशा कुमारी भी शामिल होंगे. आपको बता दे कि कांग्रेस का यह मोर्चा लुधियाना के दरेसी ग्राउंड से शुरू होके माता रानी चौक तक जायेगा.

इस प्रदर्शन में सभी कांग्रेस के मंत्रियो और कांग्रेस के विधायकों को भी इस मोर्चे में शामिल होने के लिए कहा गया है. आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह गिल इस बात का ऐलान कर चुके है. कि वह यह क़ानून पंजाब में लागू नहीं होने देंगे आज के प्प्रदर्शन में वह इस बात को और ज्यादा महत्व देते नज़र आ आयेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *