जानें आंवला खाने के अद्भुत फ़ायदे के बारे में…

टेस्ट में कड़वा लगने वाला आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इसके साथ-साथ आंवला कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे चीजों से भी भरपूर होता है. ये तो हम सब को पता है आंवला त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन क्या आपको पता है ये इन चीजों के अलावा भी बहुत सारे चीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है.

अगर हम बात आंवले के स्वाद के बारे में करे तो ये कसैला-मीठा स्वाद का होता है. वहीं आंवला विटामिन सी और ए का बहुत अच्छा सोर्स होता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है. हर रोज एक आंवला खाने से बाल तो अच्छे होते हैं ही साथ ही बढ़ती उम्र का भी असर नहीं दिखता हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से एनीमिया भी होने का खतरा कम हो जाता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है.

जानिए आंवला खाने के बेहतरीन फायदे:

1. हाई ब्लड प्रेशर में

आंवला उच्च रक्तचाप यानी की हाई ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने का काम करता है. इसके साथ ही ये दिमाग और शरीर दोनों को राहत देने का काम करता है.

2. अल्सर की रोकथाम में

आंवले का जूस पेप्टिक अल्सर में बहुत कारगर साबित होता है. हर सुबह इसके सेवन से आराम मिलता है.

3. वजन कम करने में

आंवला शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में कारागार साबित होता है. रोजाना इसके सेवन से शरीर में गंदगी जमने नहीं पाती है.

4. दस्त में आराम के लिए

आंवले में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं. इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होने पाती है और पाचन क्रिया में भी ये काफी फायदेमंद होता है.

5. आंख की रौशनी में

आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आंख के रेटीना के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये विटामिन सी का बहुत अच्छा माध्यम होता है. ये आंखों में होने वाली जलन को कम करता है साथ ही रौशनी बढ़ाने में भी कारगर होता है.

6. कैंसर से बचाव में

आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें एंटी-कैंसर गुण भी होता है. एक शोध के अनुसार, आंवला कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है. ये कैंसर से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *