नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है देश के अधिकांश हिस्से में इस बिल का विरोध किया जा रहा है. कई राज्यों में तो इस बिल के प्रदर्शन में हिंसा भी हुई है. आपको बता दे कि देश के अधिकांश राज्यों में इस बिल को लेकर काफ़ी ज्यादा हिंसात्मक प्रदर्शन हुए है. जिसमे कि प्रदर्शन कारियो और पुलिस के बीच काफ़ी ज्यादा झड़प हुई है. यह हिंसक घटना दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, अलीगढ़, अहमदाबाद, असम जैसे कई और राज्यों में हुई है. जिसको रोकने के लिए देश के अधिकांश राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई थी. ताकि इस हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकें CAA और NRC पर बहुत से बड़े पोलिटिकल नेताओं के बयान आ चुके है. इतना ही नहीं कई बॉलीवुड के सितारें ने NRC और CAA पर अपनी राय रखी है. इस पर चलते है उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी राय रखते हुए कहा कि:-
जानिए क्या कहा वेंकैया नायडू ने
NRC और CAA को लेकर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कुछ बात सामने रखी है वेंकैया नायडू ने कहां कि सीएए हो या एनपीआर, इन पर देश के लोगों को संवैधानिक संस्थाओं, सभाओं और मीडिया में विचारपूर्ण, सार्थक तथा सकारात्मक चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए कि यह कब आया, क्यों आया, इसका क्या प्रभाव होगा और क्या इसमें किसी बदलाव की जरूरत है. उन्होंने कहा, अगर हम इस बारे में चर्चा करेंगे तो हमारा तंत्र मजबूत होगा और जनता की जानकारी बढ़ेगी. इसके आगे वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सर्वाधिक विकट चुनौतियों में भी हिंसा के सभी प्रकारों से परहेज किया था.