उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए बोले कि प्रियंका गांधी का बयान आपत्तिजनक है. मुझे लगता है कि वह भगवा रंग और उसके महत्व के बारे में पूरी तरह से अनजान हैं. उन्हें देश की संस्कृति, हिंदू संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है.
दिनेश शर्मा ने कहा कि
प्रियंका को पता ही नहीं है कि भगवा क्या है. भगवा चोले का महत्व ही उन्हें पता नहीं है. आज 20-20 मैच चल रहा है. कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी(सपा) के बीच में अल्पंसख्यक के वोटों को लेकर मैच चल रहा है. ये लोग अपने-अपने वोटों के लिए तुष्टीकरण कर रहे हैं.
बता दें कि प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह देश कृष्ण और भगवान राम का है, जो करुणा और त्याग के प्रतीक हैं. लेकिन योगी जी बदले की बात करते हैं. वह भगवा कपड़े पहनते हैं, लेकिन यह भगवा उनका निजी नहीं, बल्कि हिंदू धर्म का प्रतीक है. ऐसे में उन्हें हिंदू धर्म के मायने को समझना चाहिए.