कांग्रेस-NCP-शिवसेना मिलकर जनता के लिए काम करेगी: आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. बता दें कि उप मुख्यमंत्री पद की सपथ अजीत पवार ने ली. इसके अलावा शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह जिम्मेदारी अहम है. हमारी सरकार स्थिर होगी. हम सभी के बीच अच्छा तालमेल है. हम सभी विषयों पर एक-दूसरे से बात करेंगे.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि

अब विकास का वक्त आ गया है. समीकरण बदल चुके हैं, जिन लोगों को महाराष्ट्र की सेवा करनी है. वो साथ आए हैं. हमारे साथ सत्यवादी लोग हैं. कांग्रेस-NCP-शिवसेना मिलकर जनता के लिए काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *