झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है. हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने हेमंत सोरेन के साथ मंत्री पद की शपथ ली है.
ANI (@ANI) December 29, 2019
बता दें कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोह गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, आप सांसद संजय सिंह, शरद यादव समेत कई नेता मौजूद रहें. हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था.