राज्यसभा में बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि गांधी परिवार को ध्यान में रखते हुए यह बिल नहीं लाया गया. बिल से गांधी परिवार का कोई संबंध नहीं है. SPGसंशोधन बिल 2019 राज्यसभा में पास हो गया है. बता दें कि यह बिल लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है.
गृहमंत्री अमित शाह ने चर्चा के दौरान कहा कि मैं जरूर कहना चाहता हूं पिछले परिवर्तन एक परिवार को ध्यान में रखते हुए किए गए थे. सुरक्षा सभी को मिलनी चाहिए. 130 करोड़ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है. एसपीजी सुरक्षा की जिद मुझे समझ नहीं आती.