हैदराबाद में एक वेटनरी डॉक्टर के रेप के बाद हत्या के मामले में चारों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन आरोपियों ने महिला डॉक्टर को किडनैप किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया और हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.
हैदराबाद में में लोगों ने पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की. इसी पुलिस थाने में चार आरोपियों को रखा गया है. हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कस्बे के पुलिस थाने के सामने हमें न्याय चाहिए का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे. वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे.