हैदराबाद दुष्कर्म मामले में अनुपम खैर का फूटा गुस्सा

तेलंगाना के हैदराबाद में हुए एक 27 साल की पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद जलने का मामला ने तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। उस युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना से देश में काफी आक्रोश फैल गया है। जिसको लेकर अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके इस घटना पर काफी गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही साथ उन्होंने दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी मांग की है।

Anupam Kher (@AnupamPKher) November 30, 2019

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले अत्याचारों को बीच चौराहे पर उल्टा लटका कर सीधा गोली मार देनी चाहिए। वहीँ उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए लिखा कि दुष्कर्म करने वालों के लिए मौत की सजा दिए जाने वाला कानून लाने की भी मांग की है। दुष्कर्म करने वालों को तुरंत मौत की सजा हो जानी चाहिए। बस ऐसा एक कानून पास करवा दीजिए।

बता दें कि दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति एक बार फिर हैदराबाद में दिखी है। हैवानियत की पराकाष्ठा पार करते हुए यहां आरोपियों ने एक महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *