पीएम मोदी ने आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में 5वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का कोई देश नहीं जिसने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बिना प्रगति की हो. हमारे देश में से कई महान वैज्ञानिक बाहर निकले हैं जो देश के वर्तमान को प्रभावित करता है.
पीएम मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फेस्टिवल में अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है. यह जिम्मेदारी मानव मूल्यों के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी को साथ लेकर चलने की है. सरकार आविष्कार और नवाचार दोनों के लिए संस्थागत सहायता प्रदान कर रही है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा रहा है.
साइंस में Failure नहीं होते, सिर्फ Efforts होते हैं, Experiments होते हैं, और Success होती है।इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप आगे बढ़ेंगे तो विज्ञान के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत नहीं आएगी और जीवन में भी: PM @narendramodi
PMO India (@PMOIndia) November 5, 2019
पीएम मोदी ने कहा, साइंस में विफलता नहीं होती, सिर्फ कोशिश होती है, प्रयोग होते हैं और सफलता होती है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप आगे बढ़ेंगे तो विज्ञान के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत नहीं आएगी और जीवन में भी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि देश में आज साइंटिफिक टेंपर एक अलग स्तर पर है. मैं आपको हाल ही का एक उदाहरण देता हूं. हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 2 पर बहुत मेहनत की थी और इससे बहुत उम्मीदें पैदा हुई थीं. सब कुछ योजना के अनुसार नहीं हुआ, फिर भी यह मिशन सफल था.