CRPF की तरह एक ऑल इंडिया पुलिस का गठन होना चाहिए: सुब्रमण्यम स्वामी

राजधानी दिल्ली में वकीलों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली पुलिस के जवान मुख्यालय के सामने वकीलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सबके बीच राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक फॉर्मूला सुझाया है ताकि इस तरह के विवाद से निपटा जा सके.

Subramanian Swamy (@Swamy39) November 5, 2019

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट में लिखा है कि कोर्ट में आधी दिक्कतें पुलिस-वकीलों के बीच रोजाना की बातचीत ही है क्योंकि दोनों ही लोकल हैं. ऐसे में CRPF की तरह एक ऑल इंडिया पुलिस का गठन होना चाहिए जिन्हें देश की सभी कोर्ट में तैनात किया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *