शरद पवार बोले- जिनके पास नंबर है वो सरकार बनाए

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच मुलाकात हुई. सोनिया से मिलने के बाद शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में बताया.शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.

एनसीपी प्रमुख नेकहा कि हमें आगे कैसे बढ़ना है, इसपर चर्चा हुई. जिनके पास नंबर है वो सरकार बनाए. पवार ने कहा सरकार बनाने के लिए हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना दोनों मजबूत सहयोगी रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहते.

बता दें कि पवार से पूछा गया कि क्या वह शिवसेना के सीएम का समर्थन करेंगे. इसपर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि जब हमसे कोई पूछने नहीं आया तो हम क्या कहें. हमसे कोई पूछे तो सही. शरद पवार ने ये भी साफ कर दिया कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है. न तो हमने शिवसेना से बात की है और न ही उन्होंने हमसे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *