#SawasdeePMModi: बैंकॉक में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंच चुके हैं. हाउडी मोदी के तर्ज पर बैंकॉक में पीएम मोदी के सम्मान में सवास्डी PM मोदीका कार्यक्रम रखा गया है.थोड़ी ही देर में पीएम मोदी सवास्डी मोदीकार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी को सुनने के लिए भारतीय समुदाय के लोग बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम पहुंच चुके हैं. भारतीय समुदाय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है.पीएम मोदी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को बैंकॉक पहुंचे हुए हैं.

Indian community welcomes PM Shri @narendramodi on his arrival in Bangkok, Thailand. pic.twitter.com/xbhqHMm0XM
BJP (@BJP4India) November 2, 2019

बता दें कि आसियान के 10 सदस्य देशों के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं. आसियान के सदस्य देशों में म्यांमार, ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *