उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीँ उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर बयान दिया है कि उसको सीएम बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा।
सुरेंद्र सिंह ने अपने विवादित बयान में इसबार मायावती को निशाने पर लेते हुए बोले। उन्होंने कहा कि मायावती बीजेपी की वजह से तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और बीजेपी का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है। अगर बीजेपी ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा। सुरेंद्र सिंह ने सोनिया गाँधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को राज धर्म का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है।
बता दे कि कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय को निशाने पर लेकर कहा था कि भारत की धरती पर अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून का निर्माण नहीं हुआ तो आगे आने वाले 50 साल बाद भारत मे भी हिंदुत्व सुरक्षित नहीं रहेगा। जहां-जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां पर मुस्लिम आतंकियों और मुस्लिम आक्रामक लोगों का जुल्म चल रहा है। जिस दिन मुस्लिम आबादी हिन्दुओं के बराबर हो जाएगी, उस दिन भारत में हिंदुत्व को बचाना कठिन हो जाएगा।