हमें उन सबका स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, जूझते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय त्योहार का वातावरण है, उत्साह, उमंग का माहौल है. आप सब दीपावाली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे. इस अवसर पर आप सभी से मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है. आप कार्यकर्ताओं से मिलकर मेरा उत्साह भी बढ़ जाता है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन मे कहा कि हम अपनों के बीच दिवाली मना रहे हैं तब उन लाखों वीर बेटे-बेटियों और उनके परिवारों को भी शुभ कामनाएं देना हमारा कर्तव्य बनाता है. अपनी खुशियों के बीच हमें उन सबका स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, जूझते हैं. चाहे सेना का जवान हों, अर्धसैनिक बल हों, पुलिस के जवान हों, एनडीआरएफ के जवान हों या छोटे-छोटे कर्मचारी हों, इन सभी का योगदान हमारी खुशियों को चार गुना कर देता है. इन्हीं के कारण हम त्योहार मना पाते हैं.

PM ने कहा कि आप भाजपा कार्यकर्ता विकास की अनेक परियोजनाओं को जिस तरह वाराणसी में जमीन पर उतारने में मदद कर रहे हैं, वो भी मेरे लिए बहुत संतोष और गर्व का विषय है. काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ केवल वाराणसी को ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी हो रहा है. काशी विश्वनाथ धाम मैं नहीं बना रहा हूं, ये काम कोई नहीं कर सकता, ये सब तो भोले बाबा के आशीर्वाद से हो रहा है. पीएम ने कहा कि मंदिर सिर्फ भगवान की पूजा के स्थल ही नहीं होते, बल्कि वह हमारी आस्था के केंद्र होते हैं, हमारे भक्ति भाव के सेंटर होते हैं. चाहे काशी विश्वनाथ का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, यहां आकर हर किसी के मन में पॉजिटिविटी का संचार होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *