राजनाथ सिंह ने जापान के पीएम शिंजो आबे और रक्षा मंत्री से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. रक्षा मंत्री ने सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टोक्यो में मुलाकात की. राजनाथ सिंह वार्षिक रक्षा मंत्री संवाद के लिए जापान के दौरे पर हैं. टोक्यो में उन्होंने ड्यूटी के दौरान मारे गए जापानी सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज जवानों के सम्मान में माल्यार्पण किया

ANI (@ANI) September 2, 2019

शिंजो आबे से मिलने के बाद राजनाथ सिंह ने जापानी रक्षा मंत्री ताकेशी लवेया के साथ बैठक की. दोनों रक्षा मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को संबोधित करने के लिए द्विपक्षीय व्यवस्था और विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

राजनाथ सिंह ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने पर भी जापानी रक्षा मंत्री के साथ चर्चा की और कहा कि पाकिस्तान से होने वाली वार्ता और सीमा पार आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते. बता दें की इस यात्रा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच सामरिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *