जैसा की हम जानते है भारत देश में सभी त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है.ऐसे ही आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाये जाने का माहौल है.आज यानि2सितम्बर2019को पूरे देश में गणेश चतुर्थी पुरे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जा रही है.पूरे देश में चारो तरफ पर गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है.
भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला त्यौहार है.खासतौर पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरी धूमधाम से मनाया जाता है.लेकिन अब तो पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है.अब तो देश के हर कोने में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है.भगवान गणेशजी के दर्शन करने के लिए मंदिरो में लंबी लंबी कतारे लगी हुई है.लोगो को उनके दर्शन के लिए काफी काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है.
दरसअल गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरो में भगवान गणेश की प्रतिमा को रखते है.प्रतिमा को अपने घर रखने के लिए पुराणों के अनुसार कुछ दिन तय किये गए है.2दिन, 3दिन, 5दिन, 7दिन, 10दिन,और11दिन.जिसमे लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार गणेश जी को अपने घर में स्थापित करतेहै.11दिन चलने वाले इस त्यौहार में सभी भक्तजन विधि-विधान से बप्पा की पूजा अर्चना करते है.इसके बाद भक्तजन गजानन की आरती करते है.और पूरे भक्तिभाव से पूजा अर्चना के बाद अपने हिसाब से गणेशजी का विसर्जन करते है.
आज भगवान श्री गणेशजी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह9बजकर2मिनट से आंरभ होगा.जो अगले यानि3सितम्बर को सुबह6बजकर50मिनट तक जारी रहेगा.ऐसे में शुभ मुहूर्त में सभी भक्त विघ्नहर्ता की पूजा करेंगे.और इसके अलावा गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त2सितम्बर यानि आज से दोपहर1बजकर55मिनट से लेकर दोपहर12बजकर40मिनट तक रहेगा.
11दिन तक सभी भक्त पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा करते है.और उसके बाद बड़ी धूमधाम से गणेशजी को अलविदा कहते हुए उनका विसर्जन करते है.