प्रियंका गांधी ने कहा- अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की करतूत किसकी, न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती

जीडीपी वृद्धि दर में आई गिरावट को लेकर प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ट्विट कर कहा, जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है. न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती. रोजगार गायब हैं. अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 31, 2019

दरअसल मंदी के चलते देश की विकास दर में गिरावट आई है. इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 5.8 फीसदी से घटकर पांच फीसदी रह गई है. वित्त मंत्रालय के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को इन आंकड़ों को जारी किया. पिछले साल यह इसी दौरान आठ फीसदी के पार थी. वहीं पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यह 5.8 फीसदी थी. वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर की पिछले साढ़े छह सालों में सबसे ज्यादा सुस्त रफ्तार देखने को मिली. जिन सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली उनमें उत्पादन या फिर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 12.1 फीसदी के मुकाबले 0.6 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *