वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंद पड़ी हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए शुक्रवार के दिन कई बड़े ऐलान किए हैं. इनमें सरकारी बैंकों के मुनाफे की स्थिति, लोन रिकवरी का स्तर और नीरव मोदी जैसे बड़े घोटाले रोकने पर किए जा रहे कार्यों के बारे में उल्लेख किया है. इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक और यूनाइटेड बैंक का विलय होगा. 18 में से छह सरकारी बैंकों का विलय कर दिया गया है. अब विलय के बाद केवल 12 सरकारी बैंक बचेंगे.
भारत सरकार ने कई बैंकों के विलय का एलान कर दिया है. इस खबर के बाद सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट आई. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को 10 बैंकों के प्रमुखों को बुलाया था. इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इलाहाबाद बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, सिंडिकेट बैंक और आंध्रा बैंक शामिल हैं.
वित्तमंत्रीनिर्मलासीतीरमण नेकहा
वित्त मंत्री ने कहा पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था पर काम जारी है.
वित्त मंत्री ने कहा कि बैकों ने उपभोक्ताओं के हित में घोषणाएं की हैं.
तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद कर दी गई हैं.
बैंक अच्छे प्रबंधन के साथ काम करेंगे.
बैंकों में कई बड़े सुधार किए गए हैं.
बड़े कर्ज पर निगरानी के लिए एजेंसी बनेगी.
भगोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई जारी रहेगी.
कम वक्त में ज्यादा लोन की स्कीम जारी.
नीरव मोदी जैसे मामले रोकने के लिए सतर्कता.
अभी तक आठसरकारी बैंकों ने रेपो रेट पर आधारित ब्याज दर की शुरुआत की है.
मुश्किल हालात में चार एनबीएफसीको सरकारी बैंकों से मदद मिली है.
250 करोड़ से ज्यादा के कर्ज पर निगाह रखेंगे.
एनपीए घटकर 7.90 लाख करोड़ रुपये हुआ है.
18 में से 14 सरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा है.
बैंकों के एनपीए में कमी आई है.
बैंकों में कर्मचारियों की छंटनी नहीं की गई है.
लोन रिकवरी रिकॉर्ड स्तर पर है.
केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक काहोगा विलय.
इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का होगा विलय.
सरकारी बैंकों की संख्या 18 से घटकर 12 हुई.
यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का होगा विलय.
पंजाब नेशनल बैंक में होगा दो बैंकों,ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक काविलय.