विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी असली औकात

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर उसके गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर लताड़ा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम भारत के अंदरूनी मामलों पर पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा हाल में दिए गए बयानों की निंदा करते हैं. पाकिस्तान के मंत्री शिरीन मजारी द्वारा संयुक्त राष्ट्र को भेजे गए पत्र के बारे में रवीश कुमार ने कहा कि इस पत्र की कीमत उस कागज से भी कम है जिस पर यह लिखा गया है. इस पर कोई प्रतिक्रिया देने का कोई महत्व नहीं है.

ANI (@ANI) August 29, 2019

रवीश कुमार ने कहा कि दुनिया के सामने पाकिस्तान तनावपूर्ण हालात दिखाना चाहता है. लेकिन पाकिस्तान की चाल को दुनिया समझती है. दुनिया जानती है पाकिस्तान माहौल खराब कर रहा है. जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से दिए जा रहे बयान हमारे मामले में दखल है. हमारी सुरक्षा एजेंसियां हालात से निपटने में सक्षम हैं.

दरअसल कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के रवैये पर विदेश मंत्रालय की ओर से आज एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई. यहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कोशिश में है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह रवैया गैर जिम्मेदाराना है और कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है. पाकिस्तान द्वारा मिसाइल परीक्षण के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *