इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतवासियों को बधाई दी है. बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट करकेकहा कि इजराइल और भारत की दोस्ती अब ज्यादा मजबूत है. यह केवल सहयोग की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि कई कारणों से है. भारत और इजराइल की दोस्ती बेहद स्वाभाविक है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई दी. राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी को लिखे पत्र में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी बधाई स्वीकार करें. उन्होंने कहा कि रूस और भारत के संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना में गतिशील रूप से विकसित हुए हैं. वहीं अमेरिकन विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि पिछले दो दशकों में हमारी दोस्ती एक रणनीतिक साझेदारी में विकसित हुई है और अब हम कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग करते हैं. जिनमें रक्षा और आतंकवाद-निरोध से लेकर नेविगेशन की स्वतंत्रता और अत्याधुनिक विज्ञान, अंतरिक्ष शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *