केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत फिर बिगड़ी, राष्ट्रगान के बीच में ही बैठना पड़ा

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गुरुवार को चक्कर महसूस होने पर राष्ट्रगान के बीच में ही बैठना पड़ा. मंत्री के एक सहायक ने यह जानकारी दी. सहायक ने कहा कि डॉक्टरों ने चक्कर की वजह मंत्री द्वारा बुधवार को गले के संक्रमण के लिये ली गई एंटीबायोटिक को बताया. उन्होंने कहा कि पुन्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मंन राष्ट्रगान के दौरान गडकरी (62) को चक्कर महसूस हुआ. कार्यक्रम में गडकरी विशिष्ट अतिथि थे.

कार्यक्रम की वीडियो फुटेज के मुताबिक राष्ट्रगान के दौरान गडकरी खड़े थे और इस दौरान वह अपनी बायीं तरफ झुके और फिर उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें सहारा दिया जिसके बाद वह बैठ गए. गडकरी के सहायक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंत्री को बेचैनी महसूस हुई और बाद में सोलापुर में स्थानीय चिकित्साधिकारी ने उनकी जांच की. सहायक ने कहा, उन्हें एंटीबायोटिक के रियेक्शन की वजह से हरारत और बेचैनी महसूस हो रही थी. जांच के बाद चिकित्सक ने पुष्टि की कि उनका रक्तचाप और रक्त शर्करा स्तर सामान्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *