उन्नाव रेप केस: पीड़िता की हालत गंभीर, KGMU ने खड़े किये हाथ

उन्नाव रेप केस एक बार फिर चर्चा में है. गैंगरेप पीड़िता की कार का दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें बैठी उसकी चाची और मौसी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस हादसे को साजिश की आशंका जताते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है जबकि पीड़ित परिवार इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बता रहा है.

वहीँ, केजीएमयू अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसएन शंखवार ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत बेहद गंभीर है. दोनों ही वेंटिलेटर पर हैं. अगर खुद की इच्छा हो तो किसी भी संस्थान में ले जा सकते हैं. अभी उन्हें होश नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *