कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के झूठ ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. दरअसल , वाशिंगटन में पाक के पीएम इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने कह डाला कि भारत ने कश्मीर मुद्दे पर उनसे मध्यस्थता की अपील की है और इसके लिए तैयार है. हालाँकि भारत ने इस बात का फ़ौरन खंडन कर दिया.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह साफ़ कर दिया कि भारत ने अमेरिका से ऐसी कोई अपील नहीं की है. जिसके बाद यह साफ़ हुआ कि ट्रम्प इस मुद्दे पर साफ़ झूठ बोल रहे हैं.
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप इस तरह के झूठ बोलते हुए दिखाई दिए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ही ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिनके नाम झूठ बोलने का रिकॉर्ड है.
अमेरिकी अखबार के मुताबिक ट्रंप अभी तक 10 हजार 796 बार झूठ बोल चुके हैं. और रोजाना की बात की जाए तो वो दिन में औसतन 12 बार झूठ ही बोला है.
आपको बता दें कि सोमवार को वाइट हाउस में इमरान खान और डोनल टट्रंप ने मुलाक़ात की जिसमें ट्रंप ने यह दावा किया कि पीएम मोदी ने उनसे कश्मीर विवाद के लिए मदद की गुहार लगाई है और यह भी कहा है कि उनको मध्यस्तता करने में बेहद ख़ुशी होगी.
वहीं,डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत कर सकता है. कश्मीर पर भारत अपने पहले के रुख पर बरकरार है और तीसरी पार्टी को हस्तक्षेप नहीं करने देगा.