बिहार गठबंधन के भविष्य पर बयानबाजी से क्या लटक रही तलवार ?

बिहार में एक बार फिर से बोजेपी और जदयू के बीच फासले आने लगे हैं. दोनों पार्टी के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी के बीच पार्टियों के बीच खटास साफ़ नजर आ रही है. ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों पार्टी का गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ख़त्म तो नहीं हो जायेगा?

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रिय महासचिव के दिए गए बयान में यह खटास साफ़ देखने को मिल रही है. बीजेपी नेताओं के लिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि वह अकेले चुनाव लड़कर सफल हो जाएगी तो वह निर्णय ले सकती है. उसे निर्णय करना हो तो कर ले.

बिहार के बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने बयान दिया था जिसने राजनितिक गलियारों में हलचल मचा दी. उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व नीतीश सरकार को दिए समर्थन पर विचार करे. इस तरह का बयान अब तक बीजेपी के किसी नेता की तरफ से नहीं आया था. उनके बयान से बीजेपी नेतृत्व भी चिंतित हुआ. सच्चिदानंद राय के बयान को एनडीए विरोधी मानते हुए बीजेपी ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

आपको बता दें कि यह खटास तब देखी गयी जब मोदी सरकार 2.0 के कैबिनेट में उचित तरजीह न मिलने पर जदयू ने सरकार में शामिल होने से दूर रहने का फैसला किया था. इसका बदला लेते हुए नितीश कुमार ने भी बीजेपी विधायकों को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *