पश्चिम बंगाल- बीजेपी नेता का दावा, टीएमसी-सीपीएम और कांग्रेस के 107 विधायक मेरे संपर्क मे

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के107विधायक उनके संपर्क में हैं.कोलकाता में एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा,सीपीएम,कांग्रेस और टीएमसी के पश्चिम बंगाल के107विधायक भाजपा में शामिल होंगे. हमारे पास उनकी सूची तैयार है और वे हमारे संपर्क में हैं.

पश्चिम बंगाल मे काफी समय से बीजेपी और टीएमसी के बीच संघर्ष चल रहा है. इस बीच पिछले महीने कई टीएमसी नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. जिसपर ममता बनर्जी ने बयान जारी करके पार्टी केनेताओं को चेतावनी दी थी. ममता बनर्जी ने कहा था,कुछ नेता इस उम्मीद से ऐसे कदम उठा रहे हैं कि उनके पाप धुल जाएंगे. लेकिन वे बहुत बड़े भ्रम में हैं. ऐसा कभी नहीं होने वाला है. अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे उसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे. चाहे उसे किसी भी पार्टी का समर्थन क्यों न प्राप्त हो.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सेरमपुर में रैली के दौरान ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने ममता बनर्जी के उस बयान पर धन्यवाद दिया था,जिसमें उन्होंने कहा था कि वो पीएम मोदी को मिट्टी से बना रसगुल्ला भेजेंगी. पीएम ने कहा था, आप जितने भी रसगुल्ले बनाकर भेजेंगी और उसमें जितने भी पत्थर आएंगे उसे मैं लेने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि ये पत्थर आपके गुंडे निर्दोष लोगों को मारने में इस्तेमाल करते हैं. मैं वो सभी पत्थर खाने को तैयार हूं जो निर्दोश लोगों के सिर फोड़ने में इस्तेमाल होते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है और देख लेना नतीजे आने के बाद आपके विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे. आज भी आपके40विधायक मेरे संपर्क में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *