कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने एक फिर योगी सरकार पे निशाना साधते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में हो रहे अपराधों को रोकने में भाजपा सरकार असमर्थ दिख रही है. उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश मे अपराधी सरेआम घूम रहे है. प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार पर सवाल खड़ा किया है कि क्या योगी सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये है.
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने ये बात ट्वीट करके कहा है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश मे अपराधी खुलेआम घूम रहे है उनको प्रशासन का कोई डर नही है. और एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही है लेकिन योगी सरकार को कोई फरक नही पड़ रहा है. मनो जैसे भजपा सरकार हर चीज से बेखबर हो.
इससे पहलेकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बेटी इलाज न करा पाने वाले पिता को लेके योगी सरकार हमला बोला था. अमीनिया से पीड़ित बच्ची के पिता ने इलाज नही करा पाने के कारण अपने परिवार के लिए इच्छामृत्यु की मांग की थी. जिसपे प्रियंका गाँधी ने ट्वीट किया था और कहा था कि ललिता के परिवार के लिए हर संभव मदद मिलनी चाहिए.
प्रियंका गांधी का कहना है की यह बहुत शर्म की बात है की किसी परिवार के इलाज के पैसे न होने पर उसे इच्छामृत्यु की मांग करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा था की उत्तर प्रदेश को पीड़ित परिवार की तत्काल मदद करनी चाहिए. देश की जनता ही उन्हें उस पद पर बैठाती है. इसलिए सरकार को उनके लिए तत्पर्य रहना चाहिए.