साड़ी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर संसद में शपथ लेने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी किया गया है.देवबंद के कुछ धर्मगुरुओं ने यह फतवा जरी किया है. उनका कहना है कि मुस्लिम महिलाओं को मुस्लिम लड़कों से ही शादी करनी चाहिए. इस कड़ी में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी जमकर हमला बोला है.
नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से टर्की में शादी की थी. बशीरहट से सांसद नुसरत ने 3.5 लाख वोटों से जीत हासिल की थी.
मुस्लिम धर्मगुरु असद वसमी ने कहा, जांच के बाद पता चला कि नुसरत ने जैन धर्म के युवक से शादी की है. इस्लाम कहता है कि मुस्लिम की शादी मुस्लिम से होनी चाहिए. नुसरत एक अभिनेत्री हैं और अभिनेता-अभिनेत्री धर्म की फिक्र नहीं करते. जो उनका मन करता है, वही करते हैं. इसी का प्रदर्शन उन्होंने संसद में किया.
Towards a happily ever after with Nikhil Jainpic.twitter.com/yqo8xHqohj
Nusrat (@nusratchirps) June 19, 2019
वसमी ने कहा, वह संसद में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर आईं. इस बारे में बात करना बेफिजूल है. हम उनकी जिंदगी में दखल देना नहीं चाहते. मैंने उन्हें वही बताया जो शरीयत में लिखा है.
वासिम के इस तंज के पर साध्वी प्रज्ञा ने भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, अगर कोई मुस्लिम महिला हिंदू से शादी करके बिंदी लगाती है, मंगलसूत्र और बिछुए पहनती है तो मुस्लिम धर्मगुरु उसे हराम बताते हैं. मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है लेकिन कई मुस्लिम पुरुष हिंदू बेटियों को लव जिहाद के नाम पर फंसाते हैं और उन्हें बुर्का पहनने को कहते हैं, तब वह हराम नहीं होता. साध्वी ने आगे कहा, अगर उन्हें फतवे ही जारी करने थे तो तीन तलाक के समर्थन में करते. लेकिन उन्होंने नहीं किए. उन्होंने मंगलसूत्र पहनने पर नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी कर दिया.