राहुल गाँधी के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर चल पड़ा है. इस कड़ी में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस को अपना नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिए.
कैलाश विजयवर्गीय ने तवीत किया है कि जिस प्रकार से @INCIndia में इस्तीफों की झड़ी लग रही है उसे देखते हुये INC इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिये.
जिस प्रकार से @INCIndia में इस्तीफों की झड़ी लग रही है उसे देखते हुये…#INC इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिये।
Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 29, 2019
कैलाश विजयवर्गीय वही हैं जो जिनके बेटे पर अभी सरकारी कर्मचारी को बल्ले से पीटने का आरोप लगा है.
राहुल का दर्द
राहुल गाँधी के इस्तीफे पर अड़े रहने के बाद ओकांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि उनको अफ़सोस है कि उनके इस्तीफे के बाद भी किसी मंत्री, महासचिव् ने इस्तीफा देने के बात नहीं की और ना ही कोई हार की जिम्मेदारी लेने आगे आया . राहुल ने कहा कि वे अपना इस्तीफा वापस नहीं लेने वाले हैं.
राहुल गाँधी के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे की झड़ी सी लग गयी है. अभी तक पार्टी के 150 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा राहुल को दे दिया है.इस्तीफा देने वाले बड़े नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, एमपी प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया समेत कई नेता शामिल हैं.