#INDvsWI: 23 साल से विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत की तलाश में वेस्टइंडीज

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का आज वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा. इस विश्व कप में विजयीरथ पर सवार टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी जीत की लय को कायम रखना चाहेगी. दो-दो बार विश्व कप खिताब जीत चुकी टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज से बेहद मजबूत नजर आती है.और भारत का अबतक का प्रदर्शन भी इस बात को साबित करता है.

विश्व कप के शुरुआती दौर में कैरेबियाई टीम भारतीय टीम पर हावी जरूर रही थी, लेकिन अब हालात थोड़े अलग हैं. वेस्टइंडीज की टीम भारत को विश्व कप टूर्नामेंट में पिछले 23 साल से नहीं हरा पाई है. अब मैनचेस्टर में टीम इंडिया अपने इस शानदार इतिहास को बरकरार रख पाती है या फिर कैरेबियाई टीम अपनी हार का सिलसिला तोड़ देगी ये देखना दिलचस्प होगा.

#TeamIndia #CWC19 pic.twitter.com/h4XxaiiJEc
ICC (@ICC) June 27, 2019

आपको बता दें कि ये मकाबला भारत के समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से शुरु होगा. भारत और वेस्टइंडीज क बीच अब तक कुल 126 वनडे खेले गए. इनमें वेस्टइंडीज 62 में जीता. भारत को 59 मैच में सफलता मिली. 2 मुकाबले टाई रहे. 3 मैच में नतीजा नहीं निकल पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *