आर्मी की डॉग यूनिट की फोटो शेयर कर राहुल गाँधी ने उड़ाया योग दिवस का मजाक

आज देश भर में योग दिवस मनाया जा रहा है. देश दुनिया के हर कोने में योग दिवस की धूम देखने को मिली. पीएम मोदी भी रांची में 25 हज़ार लोगों के साथ योगाभ्यास किया. पीएम मोदी के साथ साथ लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी महात्मा गाँधी की प्रतिमा के साथ योग मुद्राएं की.

New India. pic.twitter.com/10yDJJVAHD
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 21, 2019

जहाँ एक तरफ पूरा देश योग दिवस को मना रहा था तो वही राहुल गाँधी इसपर तंजा कसने से पीछे नहीं हटे. राहुल गाँधी ने एक तस्वीर ट्वीट कर योग दिवस का मजाक उड़ाया है. राहुल गांधी ने आर्मी डॉग यूनिट की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में जवानों के साथ कुत्ते भी योग करते हुए दिख रहे हैं. राहुल ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है न्यू इंडिया. राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *