ममता ने वरिष्ठ डॉक्टरों को लिखी चिट्ठी, काम पर लौटने की अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टरों को पत्र लिखा और उनसे मरीजों की देखभाल जारी रखने का अनुरोध किया।

अपने आधिकारिक लेटरहेड वाले पत्र में बनर्जी ने वरिष्ठ डॉक्टरों को अस्पताल का पूरा ध्यान रखने और उनसे सुगमता से काम कराने को कहा।

बनर्जी ने पत्र में कहा, कृपया सभी मरीजों का खयाल रखें। सभी जिलों से गरीब लोग आते हैं। अगर आप अस्पताल का पूरा ध्यान रखेंगे तो मैं अहसानमंद रहूंगी। अस्पतालों में सही से और शांति से काम होना चाहिए। आपके सहयोग के लिए शुक्रिया।

नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शनिवार को एक मरीज की मौत के कारण परिजनों द्वारा दो जूनियर डॉक्टरों पर हमले के बाद चिकित्सा सेवाएं बाधित हुई है। घटना में एक जूनियर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *