कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने वाले अपने 18में से 12विधायकों के पार्टी छोड़ने के तौर तरीके को दिन दहाड़े लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह देश के लिए स्वस्थ परिपाटी नहीं है और यह जनादेश की हत्या है जिसके लिए तेलंगाना की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, जिस तरह से जनादेश और लोकतांत्रिक परिपाटयों की हत्या की जा रही है, वह ऐसी चीज है जिसे भारत को नहीं अपनाना चाहिए। भारतीयों को इस तरह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या का अभ्यस्त नहीं होना चाहिए।
तेलंगाना में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए उसके 18में से 12विधायकों ने अपने समूह के बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तेंलगाना राष्ट्र समिति में विलय की इच्छा प्रकट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को प्रतिवेदन दिया।
भाषा