प्रधानमंत्री भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में नौ जून को पूजा-अर्चना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुमला के प्रसिद्ध भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में नौ जून को पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस सप्ताहांत मालदीव और श्रीलंका का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री रविवार की शाम कोलंबो से तिरुपति के निकट रेनीगुंटा हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद तत्काल दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के लिए हवाईअड्डा, मंदिर के तरफ जाने वाले रास्ते और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी और राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन प्रधानमंत्री के साथ मंदिर पहुंच सकते हैं। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार इस मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *