बड़ा सवाल: अमित शाह और राजनाथ सिंह को कौन-सा पदभार मिलेगा?

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी ने अपनी नई टीम का लगभग गठन भी कर लिया है. बीते कल यानि वृहस्पतिवार को मोदी टीम के 60 मंत्रियों ने भी पीएम मोदी के साथ अपने पदों के लिए शपथ ग्रहण किये. इसमें 2014 तुलना में कई फेर बदल भी देखने को मिले.

जिसमें 23 नये चेहरे भी शामिल किये गए. लेकिन, सबकी निगाहें जिस एक बात पर टिकी है वो ये है कि आखिर पिछले कैबीनेट के हिसाब से गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह और पार्टी के भीष्म पितामह के तौर पर खुद को स्थापित करने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को कौन सा पदभार मिलता है?

इसमें अगर स्थितियों पर गौर फरमाया जाय तो इसमें दो तरह की स्थितियां उभरकर सामने आती हैं.

पहली स्थिति

अगर अमित शाह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलती है तो राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है और निर्मला सीतारमण को वित्त तथा एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दूसरी स्थिति

अगर अमित शाह को वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जाता है तो राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके बाद एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल में पहले कार्यकाल के दौरान शामिल रहे 7कैबिनेट मंत्रियों को शामिल नहीं किया है।

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में पिछली सरकार में मंत्री रहे गिरिराज सिंह और गजेंद्र शेखावत का प्रमोशन हुआ और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं, पिछले कैबीनेट में आईटी और कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद को कॉमर्स और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *